{"_id":"5f037e8c8ebc3e42cb0e237d","slug":"kovid-survey-of-34-lakh-population-started-raibaraily-news-lko529526943","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 लाख आबादी का कोविड सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 लाख आबादी का कोविड सर्वे शुरू
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के लगातार बढ़ रहे कहर को देखते हुए शासन की मंशा पर जिले की 989 ग्राम पंचायतों में सोमवार से कोविड सर्विलांस अभियान शुरू हो गया। शहर से लेकर गांव तक 34 लाख लोगों की स्क्रीनिंग होनी है। पहले दिन 60 हजार घरों में पहुंची टीमों ने 2.87 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें खांसी, जुकाम बुखार 430 लोग और गंभीर रोगों से ग्रसित 2084 लोग मिले। टीमों ने लोगों को कोरोना से बचने के टिप्स भी दिए। कई लोगों के सैंपल भी कोरोना जांच के लिए भरवाए गए।
जुलाई महीने में जिले में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। खासकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों, वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों में कोरोना का खतरा ज्यादा है। ऐसे लोगों की स्क्रीनिंग कराने के लिए शासन ने कोविड सर्विलांस अभियान शुरू करने के आदेश दिए। शासन की मंशा पर गठित टीमों ने पूरे जिले में घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग में जुट गई हैं। जिले में 1073 सर्विलांस टीमों ने पहले दिन घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही पल्स की जांच की। जगतपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता के नेतृत्व में टीमों ने पहले दिन 1925 घरों में पहुंचकर 9827 लोगों की जांच की।
करीब 61 लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित मिले। 18 लोगों में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण पाए गए। शहर में एसीएमओ डॉ. एके चौधरी और शहरी स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक विनय पांडेय के नेतृत्व में टीमों ने 4329 घरों में 18580 लोगों की सेहत जांची। इसमें 205 लोग गंभीर रोग और 54 लोग खांसी, जुकाम, बुखार से ग्रसित मिले। टीमों ने ऊंचाहार, सलोन, डलमऊ, डीह, शिवगढ, बछरावां, अमावां, हरचंदपुर, महराजगंज, खीरों, लालगंज, सतांव, राही क्षेत्रों में भी घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच की।
विज्ञापन
टीमों ने बुजुर्गों के साथ ही गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की। बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं की पल्स भी नापी गई। टीमों ने लोगों को कोरोना से बचने के टिप्स दिए और उन्हें जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दी। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कोविड सर्विलांस अभियान के दौरान टीमों ने हर घर में पहुंचकर बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की थर्मल स्क्रीनिंग की।
सभी के हाथ सैनिटाइज कराने के साथ ही गंभीर रूप से बीमार लोगों की पल्स की जांच की। बच्चों को हाथ साफ रखने से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया जाएगा। आशा बहुओं ने गर्भवती महिलाओं से भी बात की और उन्हें इन दिनों में खास एहतियात बरतने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि शासन की मंशा पर कोविड सर्विलांस अभियान शुरू करा दिया गया है। सभी टीमों को घर-घर जाकर जांच करने के साथ ही लोगों को कोरोना सुरक्षा के लिए जागरूक कराने के निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन 2.87 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई है। संदिग्ध लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
कोविड सर्विलांस अभियान की पहले दिन की प्रगति
कुल टीमें 1073
घरों का सर्वे 60291
कुल व्यक्तियों की संख्या 2,87,346
मिले शुगर रोगी 1004
मिले बीपी के रोगी 788
कैंसर के रोगी 49
मिले ह्दय रोगी 182
मिले गुर्दा रोगी 61
बुखार से ग्रसित मिले 149
खांसी से ग्रसित मिले 158
सांस की समस्या वाले 122