फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Knock in 1.07 lakh houses, symptoms of corona found in 40 people

1.07 लाख घरों में दस्तक, 40 लोगों में मिले कोरोना के लक्षण

Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Knock in 1.07 lakh houses, symptoms of corona found in 40 people
रायबरेली। कोरोना के लक्षण वाले लोगों के साथ ही टीके से वंचितों की सूची तैयार करने का काम सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन 1041 टीमों ने 1,07,153 घरों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कोविड की पहली डोज से छूटे 267 लोग मिले। जुकाम, बुखार व खांसी से ग्रसित 50 लोगों के साथ ही कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले 40 लोग मिले। टीकाकरण की पहली डोज से छूटी 259 गर्भवती की पहचान कर सूची बनाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की मंशा पर जिले में सोमवार से सर्वे का काम शुरू करा दिया गया है। पहले दिन 1041 टीमों ने सर्वे किया।
ग्रामीण क्षेत्रों की टीम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। कोविड के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले बुजुर्गों को चिह्नित कर सूचीबद्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सर्वे 29 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन 1,07,153 घरों पहली डोज से छूटे 267 लोग, जुकाम, बुखार व खांसी से ग्रसित 50 लोग और कोरोना संक्रमण के लक्षणयुक्त 40 लोग मिले। 259 गर्भवती भी टीकाकरण की पहली डोज से वंचित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed