{"_id":"5fdbab468ebc3e3dcf01d8cd","slug":"kits-to-be-purchased-to-prevent-corona-vaccine-infection-raibaraily-news-lko555393526","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीके के इंफेक्शन को रोकने के लिए खरीदी जाएंगी किटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीके के इंफेक्शन को रोकने के लिए खरीदी जाएंगी किटें
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना से बचाने के लगने वाली वैक्सीन (टीका) को लेकर गाइड लाइन आ गई है। इसमें कोरोना से बचाव का टीका लगने के बाद होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए किटों की खरीद के आदेश दिए गए हैं।
शासन से निर्देश मिलने के बाद जिले में एनाफलेक्सिस किट और एईएफआई (एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन) किट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले की 365 एएनएम के पास एनाफेलोसिस किट और सभी सीएचसी पर एक-एक एईएफआई किट उपलब्ध कराई जाएगी।
जल्द ही खरीद की प्रक्रिया को पूरी कराने के आदेश भी दिए गए हैं। जिले में जल्द ही कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन आने की संभावना है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में पहले चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आठ हजार अधिकारियों और कर्मचारियों और निजी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 11 सौ कर्मियों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कक्ष के निर्माण का काम चल रहा है।
कोविड वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर शासन से किटों की खरीद के लिए गाइड लाइन आ गई है। टीकाकरण के बाद यदि किसी पर टीके का प्रतिकूल असर पड़ता है तो इसके लिए किटों की व्यवस्था रखने के आदेश दिए गए हैं।
टीकाकरण करने वाली एएनएम के पास एक-एक एनाफलेक्सिस किट उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सभी सीएचसी में एईएफआई किट उपलब्ध रहेगी। किसी को भी प्रतिकूल असर पड़ने पर तुरंत संक्रमण से बचाने का काम किया जाएगा।
शासन से निर्देश मिलने के बाद जिले में किटों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही किटें स्वास्थ्य विभाग में पहुंच जाएंगी। इसके अलावा अन्य तैयारियों को भी पूरा कराया जा रहा है।
कोरोना से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण को लेकर गुरुवार को नौ सीएचसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। आयुष्मान भारत मिशन के जिला प्रोग्राम समन्वयक डॉ. हरीश वैस ने प्रशिक्षण में टीकाकरण की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।
टीकाकरण में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने गोल्डन कार्ड बनाने का काम भी 31 दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने भी तैयारियों को पूरा करने के आदेश दिए।
प्रशिक्षण अमावां, बछरावां, बेलाभेला, डलमऊ, डीह, जगतपुर, हरचंदपुर, दीनशाह गौरा और जतुआ-टप्पा सीएचसी के एक-एक चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बीसीपीएम, बीपीएम, कोल्डचेन हैंडलर, डाटा इंट्री ऑपरेटर व सीडीपीओ को प्रशिक्षण दिया गया।
शेष ब्लॉकों के संबंधित स्टाफ को 19 दिसंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना व अन्य लोग मौजूद रहे।
कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए टीकाकरण की तैयारियां चल रही हैं। गाइड लाइन आने के बाद एनाफेलोसिस और एईएफआई किटें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन किटों के माध्यम से टीके के बाद होने वाले संक्रमण को रोका जाएगा। प्रशिक्षण में भी टीकाकरण के संबंध में जानकारियां दी गईं।- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ