फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kisan

परंपरागत खेती की जगह वैज्ञानिक विधि से करें खेती

Sun, 21 Mar 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kisan
रायबरेली। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर रविवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर किसान मेला एवं प्रदर्शनी लगी।। इसमें किसानों को परंपरागत खेती को छोड़कर वैज्ञानिक खेती करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर राजकीय कृषि विद्यालय परिसर में कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन, किसान संवाद का प्रसारण दिखाया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान वैज्ञानिक विधि पर आधारित खेती करें।
विज्ञापन

महाराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में लगे किसान मेले का शुभारंभ एसडीएम सविता यादव ने किया। उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत खेती की जगह अब वैज्ञानिक विधि से खेती करें। इसके लिए सरकार की ओर से जैविक खेती पर जोर दिया जा रहा है, सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बागवानी तथा पशुपालन की जानकारी दी गई। गंगासागर पांडेय, शीतला प्रसाद यादव, देवीखेड़ा, उमाबक्श सिंह समेत पांच किसानों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सत्येंद्र प्रताप सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित किसान मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गजाधर सिंह रहे। मौके पर मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, राजकुमार द्विवेदी, कृषि बीज भंडार प्रभारी, उदयवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ने किसानों को खेती से संबंधित जानकारी दी। अभिषेक शुक्ल, प्रदीप वर्मा ने खेती किसानी पर विचा दिए। किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राही प्रतिनिधि के मुताबिक एडीओ आईएसबी की देखरेख में किसानों को खेती से संबंधित और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसानों को पुरानी परंपरा को बदलना होगा। मौके पर हरिश्चंद्र सिंह, अजय कुमार यादव, सुभम सिंह आदि मौजूद रहे। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक बीडीओ जेनिथकांत की मौजूदगी में किसानों को आधुनिक खेती के बारे में बताया गया।
खंड प्रेरक शरद चंद्र तिवारी, नीरज सिंह, सुरेश कुमार रावत मौजूद रहे। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

संचालन खंड विकास अधिकारी एके त्रिपाठी ने किया। रामू सिंह पांडेय, बाबू देवेंद्र सिंह, देवेश तिवारी, शैलेश तिवारी, राकेश कुमार, रोशन लाल मौजूद रहे। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक सभागार में किसान गोष्ठी व प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, बीडीओ जितेंद्र बहादुर सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक वर्मा ने किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी दी। राजकीय बीज भंडार प्रभारी दयाराम बागवानी खेती की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed