{"_id":"615f2eaa8ebc3e626b5967c6","slug":"killed-the-innocent-with-the-intention-of-avenging-his-brother-s-death-raibaraily-news-lko5990885182","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की मौत का बदला लेने की नियत से मासूम को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की मौत का बदला लेने की नियत से मासूम को मार डाला
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मिट्टी से सने मिले सात वर्षीय बालक की हत्या की गई थी। भाई की मौत का बदला लेने के लिए उसी के गांव के एक किशोर ने यह कत्ल किया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने के चलते बालक की मौत की बात सामने आई है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबा का नंदौरा निवासी मालती जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरहनी पहाड़गढ़ गांव में माता-पिता के साथ रहती है। वह अपने माता-पिता की इकलौती है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मालती का बेटा सत्यम (7) अचानक लापता हो गया था।
खोजबीन के दौरान शाम को गांव के संपर्क मार्ग से 800 मीटर दूर सत्यम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसका शव मिट्टी से सना था। गुरुवार को मृतक की मां मालती ने गांव के ही रहने वाले 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
मालती के मुताबिक आरोपी के भाई करन की पिछले वर्ष सितंबर में तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। आरोपी किशोरी को शक था कि उसके भाई की मौत सत्यम के परिवारीजनों के चलते हुुई है। इसी वजह से उसने भाई की मौत का बदला लेने की नियत से सत्यम को निशाना बनाया।
मौका पाते ही सत्यम की हत्या कर शव को नाली में छुपा दिया। मिट्टी लगी होने से सत्यम की पहचान कराने में दिक्कत आई। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने घटना की पड़ताल में सच्चाई सामने आ गई। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से बालक की मौत की वजह बताई गई है।
सात वर्षीय बालक की हत्या गांव के ही एक किशोर ने की है। मामले में केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गईं हैं। मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी