फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Khaki embarrassed, raped with cop's sister in police lines

खाकी शर्मशार, पुलिस लाइंस में सिपाही की बहन के साथ रेप

Tue, 18 Feb 2020 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Khaki embarrassed, raped with cop's sister in police lines
पुलिस लाइंस में युवती के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

- सर्विलांस टीम में शामिल आरक्षी पर आरोप, सस्पेंड
पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज, एसपी ने की पड़ताल
रायबरेली। पुलिस लाइंस में रविवार रात खाकी शर्मसार हो गई। एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप एक आरक्षी पर ही लगा। सोमवार को घटना की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
तत्काल एसपी स्वप्निल ममगाई मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में रहने वाली युवती ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार रात घर पर अकेली थी। इसी बीच आरक्षी कौैशल उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। कहीं बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना की जानकारी अपने भाई और भाभी को फोन पर दी।
पुलिस लाइंस में दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच की। सिपाही कौशल को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी का कहना है कि केस दर्ज करके घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।
चर्चा है कि आरोपी सिपाही और पीड़िता के बीच पहले से नजदीकियां थी। इधर, आरोपी की शादी तय हो गई थी। कहा जा रहा है कि इसी वजह से आरक्षी पर आरोप लगाया गया।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि आरक्षी सिपाही और पीड़िता के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
पुलिस लाइंस में रहने वाली पीड़िता की तहरीर पर सर्विलांस टीम में शामिल आरक्षी कौशल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा कर आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।
युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।- स्वप्निल ममगाई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed