{"_id":"5e0652e98ebc3e881e6a47a7","slug":"kasturaba-girls-school-closed-raibaraily-news-lko499996956","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कस्तूरबा को भी मिली राहत, 5 जनवरी तक अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कस्तूरबा को भी मिली राहत, 5 जनवरी तक अवकाश घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में शीतलहर और ठंड को देखते हुए भले ही प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा संस्थान, तकनीकी शिक्षा संस्थान, कोचिंग संस्थान में अवकाश घोषित किया जाता रहा, लेकिन जिले में संचालित 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छुट्टी नहीं हो रही थी। अब इन स्कूलों की सुध अफसरों ने ली है। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने सभी कस्तूरबा विद्यालयों और आवासीय एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप में भी अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 28 दिसंबर से पांच जनवरी 2020 तक रहेगा। इससे कस्तूरबा में पढ़ने वाली छात्राओं को राहत मिली है।
पिछले एक पखवारे से दूसरे-तीसरे दिन अवकाश की नई सूचना आती रही। शीतलहर और ठंड का हवाला देकर डीएम के निर्देश पर डीआईओएस और बीएसए आदेश जारी करते रहे कि प्री-प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक अवकाश रहेगा। बाद के आदेशों में उच्च शिक्षा संस्थान, तकनीकी शिक्षा संस्थान और कोचिंग संस्थान में भी अवकाश घोषित करते हुए कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए।
इन सबके बावजूद जिले में चल रहे 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और दिव्यांग बच्चों के आवासीय एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। अब बीएसए ने इन स्कूलों और लर्निंग कैंप को राहत देते हुए 28 दिसंबर से पांच जनवरी 2020 तक का अवकाश घोषित कर दिया। आदेश में यह भी कहा गया है कि विद्यालयों की परिसंपत्तियों की सुरक्षा का दायित्व चौकीदार का होगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए संबंध में सभी बीईओ को भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में 2 जनवरी तक शैक्षिक कार्य स्थगित
रायबरेली। जिले में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों एवं माध्यमों के स्कूलों में 2 जनवरी 2020 तक शैक्षिक कार्य स्थगित रहेगा। शीतलहर और अत्याधिक ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में डीएम के निर्देश पर बीएसए पीएन सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। उन्होंने कहा है कि 28 दिसंबर से 2 जनवरी 2020 तक प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों एवं माध्यमों के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, यानी कि बच्चों की छुट्टी रहेगी।
दूसरी तरफ समस्त अध्यापक विद्यालय अवधि में उपस्थित रहेंगे और कायाकल्प, प्रशिक्षण, लर्निंग आउटकम डाटा, विद्यालय अभिलेख संबंधी कार्यों का निष्पादन करेंगे। इस बाबत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।