फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   kartik fate

कार्तिक मेले में पॉलीथिन के प्रयोग पर रहेगा प्रतिबंध

Sun, 22 Sep 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
kartik fate
डलमऊ (रायबरेली)। तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम सविता यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्तिक मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि इस बार मेले में पॉलीथिन के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, समेत अन्य समस्याओं को अभी से दूर कर लिया जाए।
विज्ञापन

वैसे कार्तिक मेला 10 नवंबर से शुरू होगा। इसमें 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। 11 नवंबर को मेले का शुभारंभ व विशाल गंगा आरती होगी। 12 नवंबर को शाही स्नान है। मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पहले से ही अपनी कमर कसने लगा है।
विज्ञापन

बैठक में पशु चिकित्सालय, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। साफ-सफाई, नाव नाविक, गोताखोर की तैनाती समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि मेले में पॉलीथिन पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। वहीं मेले में आने वाले प्रत्येक दुकानदारों को दुकान का नंबर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने बताया कि मेले से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने की बात कही। बैठक में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी श्री राम, नायब तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, चिकित्साधिकारी विनोद कुमार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed