फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   kanshiram house linter demolished

कांशीराम आवास का छज्जा ढहा, हड़कंप

Wed, 08 Jul 2015 12:00 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम आवास में सोमवार की रात छज्जा भरभरा कर ढह गया। इससे लोग बाल-बाल बच गए। सुबह आक्रोशित लोगों ने आरडीए और डूडा अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 कहा कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। वहीं मरम्मत करने भी कोई नहीं आता है।


बसपा सरकार में कांशीराम आवास का निर्माण हुआ था। निर्माण के बाद इसकी मरम्मत और देखरेख को लेकर अफसर लगातार उदासीन बने हैं। इसके कारण जगह-जगह प्लास्टर निकलने लगे है।
विज्ञापन


 वहीं कुछ छतों में दरार भी पड़ गई। इससे यहां पर रहने वाले लोगों में हमेशा भय व्याप्त रहता है। शनिवार की रात में भी छज्जा ढह गया। गनीमत रही कि उसके नीचे कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंशीलाल, संगीता, पिंटू सोनकर, सतीश शुक्ला का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। सलीम, कल्लू, राजेंद्र ने डीएम से जांच कराने की मांग की।

 उधर, आरडीए के मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। मौके पर कर्मचारी को भेजा गया है। जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed