फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kanpur police had to return to the attachment

कुर्की करने पहुंची कानपुर पुलिस को लौटना पड़ा बैरंग

Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kanpur police had to return to the attachment
ऊंचाहार (रायबरेली)। मारपीट के एक मामले में आरोपी के घर कुर्की करने पहुंची कानपुर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया राजे गांव निवासी मदन गोपाल का परिवार कानपुर में रहता है। कई वर्षों से वह गांव नहीं आया।
विज्ञापन

बताते हैं कि मदन गोपाल के खिलाफ सन 1991 में कानपुर के कर्नलगंज थाने में मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मामले में कोर्ट की नोटिस के बावजूद वह अदालत हाजिर नहीं हुुआ। इस पर कानपुर नगर के कोर्ट एमएम छह ने उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार शाम कानपुर से एसआई सुभाषचंद्र ऊंचाहार कोतवाली पहुंचे और पुलिस बल के साथ गांव गए, लेकिन वहां उसका कोई मकान या संपत्ति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दस वर्षों से वह गांव नहीं आया। उसका न कोई घर है और नहीं कोई संपत्ति। उसके परिवार के लोगों ने उसका पता न होने की बात बताई, जिसके बाद एसआई लोगों का बयान दर्ज किए और वापस लौट गए। प्रभारी कोतवाल रामराज कुशवाहा ने बताया कि कानपुर से एसआई मदन गोपाल के संपत्ति की कुर्की करने आए थे, लेकिन कोई संपत्ति न मिलने पर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed