फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kanpur Passenger's engine failed, speed halted for two hours

Raebareli News: कानपुर पैसेंजर का इंजन फेल, दो घंटे रफ्तार थमी

Thu, 19 Jun 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 19 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Passenger's engine failed, speed halted for two hours
रायबरेली। कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन बुधवार को ऊंचाहार स्टेशन पर फेल हो गया, जिससे ट्रेन की रफ्तार थम गई। पहले तो खराबी दूर करने का प्रयास हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दूसरे इंजन की व्यवस्था होने तक ट्रेन करीब दो घंटे तक खड़ी रही। ऊंचाहार में ही खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगाकर पैसेंजर ट्रेन को कानपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन


रायबरेली स्टेशन से कानपुर के लिए भोर में तीन बजे पैसेंजर ट्रेन रवाना होती है। इस ट्रेन की रफ्तार लक्ष्मणपुर स्टेशन से ही बिगड़ने लगी। लक्ष्मणपुर स्टेशन पर आधे घंटे से ज्यादा रुकने के कारण यह ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन पर पौन घंटे से ज्यादा विलंब से पहुंची। ऊंचाहार स्टेशन पर तड़के ट्रेन पहुंची तो इंजन की दिशा बदली जा रही थी, तभी प्रेशर में खराबी की वजह से इंजन ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


ट्रेन में बैठे यात्री बाहर निकल आए और इधर-उधर टहलने लगी। दूसरे इंजन की व्यवस्था कराने का प्रयास शुरू हुआ, लेकिन इंजन मिलने में देरी हुई। ऊंचाहार में ही खड़ी मालगाड़ी का इंजन पैसेंजर ट्रेन में लगाया गया। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकती है। हर स्टेशन से काफी यात्री सफर करते हैं। ट्रेन के दो घंटे तक रुके रहने से डलमऊ, लालगंज, रघुराज सिंह समेत उन्नाव के सभी स्टेशनों यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार यात्रियों प्रमोद गुप्ता, रामेश्वर, आलोक कुमार, अफसार, नसीमुद्दीन, रेशमा आदि ने बताया कि ट्रेन इतनी ज्यादा लेट हो गई है कि समय से पहुंचना मुश्किल है। कानपुर में सारे काम निपटा कर इसी ट्रेन से वापस भी आना था, लेकिन लेटलतीफी की वजह से सारे काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे।


ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर पैसेंजर ट्रेन के प्रेशर में खराबी आई थी, जिससे दूसरे इंजन की व्यवस्था कराने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed