फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kanpur Passenger left one hour late

Raebareli News: एक घंटे देर से रवाना हुई कानपुर पैसेंजर

Tue, 09 Sep 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 09 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Passenger left one hour late
रायबरेली। रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन सोमवार को रायबरेली से एक घंटे देर से रवाना की गई, क्योंकि रविवार को कानपुर-रायबरेली पैसेंजर ट्रेन पौने दो घंटे विलंब से रायबरेली लौटी थी। ट्रेन को मेंटेनेंस के बाद ही दौड़ाया जाता है, जिसके लिए पर्याप्त समय जरूरी है। देर से आने पर मेंटेनेंस में समय लगा, जिससे देर से रवाना की गई।
विज्ञापन


जिले से होकर गुजरने वाली नौचंदी समेत कई अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान किया। सोमवार को प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौने दो घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस व पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे और लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, बनारस-देहरादून जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन


रविवार को देर रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर पांच घंटे और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। इन ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत
रायबरेली। गुजरात के एक वृद्ध यात्री की सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना अमेठी जिले के फुरसतगंज स्टेशन पर हुई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि गुजरात के राजकोट निवासी जे. मनसुख (65) दर्शन करने के लिए वाराणसी गए थे। इसके बाद हरिद्वार में दर्शन करने के लिए जाना था, इसलिए बनारस-देहरादून जनता मेल से जा रहे थे। फुरसतगंज स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरे। ट्रेन चलने लगी तो वापस चढ़ते समय हादसा हो गया। इसी ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed