{"_id":"68e7ff88e65ad8821b005316","slug":"junior-engineers-stalled-work-raebareli-news-c-101-1-slko1032-142576-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अवर अभियंताओं ने ठप किया कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अवर अभियंताओं ने ठप किया कामकाज
Fri, 10 Oct 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम की अधिशासी अभियंता संजू कुमारी की कार्यशैली से न सिर्फ ठेकेदार, बल्कि मातहत भी आहत हैं। हटाने के लिए कई बार कर्मचारी और ठेकेदार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। अब अवर अभियंताओं ने भी कामकाज ठप कर दिया है। इससे करीब पांच करोड़ रुपये से होने वाली सड़कों के नवीनीकरण और पैच मरम्मत के काम ठप हैं।
अधिशासी अभियंता की तैनाती 13 मार्च 2024 को हुई है। तैनाती के बाद से खंड में खींचतान चल रही है। मनमानी कार्यशैली से आहत कर्मचारियों और ठेकेदारों ने कई बार प्रदर्शन किया और हटाने की मांग की। 25 सितंबर को जिले पहुंचे लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी से ठेकेदारों और सलोन विधायक अशोक कुमार ने शिकायत की।
विभागाध्यक्ष के निर्देश पर जांच के लिए टीम गठित की गई, जो एक सप्ताह पहले यहां पहुंची थी। ठेकेदारों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनमानी से आहत होकर अब अवर अभियंताओं ने भी कार्य ठप कर दिया है।
विज्ञापन
अवर अभियंता राजेश कुमार, मोहम्मद असलम, बृजेश कुमार यादव, रमेशचंद्र, अनुराग, शालिनी वर्मा आदि ने अधिशासी अभियंता के साथ काम करने से इन्कार कर दिया है। सभी ने अधीक्षण अभियंता से मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस संबंध में अधिशासी अभियंता संजू कुमारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
इन ब्लॉक क्षेत्र में ठप है काम
लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम के अंतर्गत डलमऊ, दीनशाह गौरा, ऊंचाहार, जगतपुर, सलोन, डीह, छतोह ब्लॉक क्षेत्र आते हैं। इन ब्लॉक क्षेत्र में करीब 100 सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। 15 सड़कों का नवीनीकरण होना है। विरोध के चलते न तो नवीनीकरण का काम चल रहा है न ही पैच मरम्मत का काम शुरू हो पाया है।
ठेकेदार भी कार्रवाई की मांग पर अड़ेलोक निर्माण विभाग में एक्सईएन के खिलाफ ठेकेदार लामबंद है। उनका कहना है कि जब तक अधिशासी अभियंता को नहीं हटाया जाएगा, तब तक काम शुरू नहीं कराया जाएगा। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पहले से कराए कई कार्यों का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। कहा कि जब तक अधिशासी अभियंता को नहीं हटाया गया, तब तक कामकाज ठप रखा जाएगा।