फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jewelry shops open, people relief

सराफा दुकानें खुली, लोगों को राहत

Wed, 13 Apr 2016 01:00 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 13 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jewelry shops open, people relief
gold market - फोटो : FILE PHOTO
जिले में सराफा व्यवसायियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि वैवाहिक कार्यक्रम के चलते सामाजिकता निभाने के लिए 29 अप्रैल तक ही दुकानदारों ने बंदी न करने का एलान किया है। इसके बाद यदि मांग पूरी नहीं होती तो फिर से बेमियादी हड़ताल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को कई दुकानदारों ने दुकानें खोल दी। बुधवार को पूरी तरह से दुकानें खोलने की बात कही जा रही है। दुकानें खोलने से लोगों को जेवरात खरीदने में राहत मिल सकेगी। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले भर के सराफा दुकानदार हड़ताल पर चल रहे थे।
विज्ञापन


एक महीने से अधिक समय से चल रही हड़ताल मंगलवार को समाप्त कर दी गई। सराफा संघ के अध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम अधिक पड़ रहे हैं। इसलिए सामाजिकता निभाने के चलते 29 अप्रैल तक हड़ताल समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इसके बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो फिर से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। दिलीप वर्मा महामंत्री, संरक्षक इंद्र कुमार वर्मा व कृष्णाकांत त्रिपाठी का कहना है कि लोगों को बंदी से परेशानी हो रही थी। इसलिए दुकानें खोली गई हैं।


मांगों को लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा। केंद्र सरकार को उनकी मांग पूरी करनी होगी। चूंकि मंगलवार को शहर में वैसे भी बंदी रहती है। इससे अधिकतर दुकानें बंद रही। इक्का-दुक्का ही सराफा की दुकानें खोली। बुधवार को पूरी तरह से सराफा की दुकानें खुलेंगी। इससे लोगों को जेवरात खरीदने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed