{"_id":"6186ba3ece2d8a681b4bdcdc","slug":"it-was-expensive-to-burst-firecrackers-on-diwali-six-people-were-scorched-raibaraily-news-lko603252368","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर पटाखा दगाना पड़ा महंगा, छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर पटाखा दगाना पड़ा महंगा, छह लोग झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। दिवाली पर लापरवाही से पटाखे दगाते समय छह लोग झुलस गए। डीह, खीरों, जगतपुर और डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई घटनाओं से हड़कंप मच गया। घायल बच्चों व युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक बैरागीपुर मजरे डीह गांव निवासी सुचित (7), दुर्गेश (9) गुरुवार शाम दरवाजे पर पटाखा दगा रहे थे। इसी दौरान अचानक पटाखा की चिंगारी निकली। इससे दोनों बच्चों को चेहरे झुलस गए।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के कनहा गांव निवासी सूरज कुमार का बेटा शिवशंकर (10) गुरुवार को घर के बाहर दरवाजे पर अनार जला रहा था, तभी झुलस गया। किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां पर किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक किशुनखेड़ा गांव निवासी अविनाश कुमार (13) पटाखा दगाते समय झुलस गया। सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। भीतरगांव गांव निवासी राजीव श्रीवास्तव (38) भी पटाखा दगाते समय झुलस गए।
जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के चिरौंजी के पुरवा मजरे जगतपुर गांव निवासी अजय कुमार पटाखा दगा रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में अचानक पटाखा दग जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
परिवारीजनों ने आननफानन उसे जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। सीएचसी के डॉ. लाइक अहमद ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को घर भेजा गया।