फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Issue warning letters to negligent doctors: DM

लापरवाह चिकित्सकों को जारी करें चेतावनी पत्र : डीएम

Wed, 05 Nov 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 05 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Issue warning letters to negligent doctors: DM
रायबरेली। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में खराब प्रगति पर डीएम हर्षिता माथुर ने नाराजगी जताई। आदेश के बाद भी सात निष्क्रिय आशा बहुओं पर कार्रवाई न करने के मामले में जिला प्रोग्राम प्रबंधक (डीपीएम) राकेश सिंह को फटकार लगाई। अगली बैठक तक करवाई न करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सीएमओ को लापरवाह डॉक्टरों व कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि नियमित टीकाकरण में और प्रगति लाएं। जिले में सभी स्वास्थ्य सेवाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं। प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। मरीजों को बाजार से खरीदने के लिए दवाएं न लिखी जाए। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य समितियों की बैठकें नियमित रूप से कराकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। बैठक में सीएमओ नवीन चंद्रा, सीएमएस (महिला अस्पताल) डॉ. निर्मला साहू, जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सी लाल, वंदना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed