फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Irregularities not found in vaccine, video is also not clear

वैक्सीन में नहीं मिली अनियमितता, वीडियो भी स्पष्ट नहीं

Wed, 15 Dec 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Irregularities not found in vaccine, video is also not clear
ऊंचाहार (रायबरेली)। कूड़े में पड़ी कोरोना वैक्सीन भरी शीशियों का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह मामले की जांच करने के लिए सीएचसी पहुंचे। वैक्सीन रूम व टीके की उपलब्धता देखी। अधीक्षक से वायरल वीडियो व मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी ली। जांच के बाद सीएमओ ने बताया कि सीएचसी में वैक्सीन में कोई अनियमितता नहीं मिली है। वायरल वीडियो भी कहां का है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अस्पताल प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो ऊंचाहार सीएचसी का नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कोरोना वैक्सीन से भरी कुछ शीशियां कूड़े में पड़ीं दिखाई दे रही थीं। वायरल वीडियो ऊंचाहार सीएचसी का बताया जा रहा था। वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मंगलवार की शाम सीएमओ सीएचसी पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मी चौकन्ना हो गए। सीएमओ ने आसपास कूड़ा वाली जगह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीकाकरण कक्ष में वैक्सीन की उपलब्धता देखी। नसबंदी के बाद वार्डों में भर्ती की गई महिलाओं से बात की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला से वायरल वीडियो के बारे में पूछा। अधीक्षक को मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। वायरल वीडियो के बारे में जब सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच में वीडियो किस जगह का है। यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। ऊंचाहार में वैक्सीन को लेकर कोई अनियमितता नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोनीत सभासद ने की अधीक्षक को हटाने की मांग
निरीक्षण के बाद सीएमओ के बाहर निकलते ही नगर पंचायत के मनोनीत सभासद दीपू मौर्य ने अधीक्षक पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत की। उसने बताया कि अधीक्षक स्टाफ व क्षेत्र में संचालित अवैध क्लीनिक संचालकों से पैसा वसूल रहे हैं। उसने सीएमओ अधीक्षक को हटाकर किसी दूसरे की तैनाती करने की मांग की। न हटाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed