फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Insult to the Prime Minister will not be tolerated: Dinesh

प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं : दिनेश

Tue, 27 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 27 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Insult to the Prime Minister will not be tolerated: Dinesh
रायबरेली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस संस्कारविहीन पार्टी है। प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खरगे नाम के अध्यक्ष हैं। कांग्रेस की कमान राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और गांधी-नेहरू परिवार के पास है। परिवार की संस्कृति कार्यकर्ताओं तक पहुंचती है। प्रधानमंत्री सभी के हैं, चाहे खरगे हों या राहुल गांधी। प्रधानमंत्री के खिलाफ इस स्तर की टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार अपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संभाले और मर्यादा के अनुरूप आचरण करे। माता-पिता के अपमान को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा व्यवहार जारी रहा तो कांग्रेस को देश में जनसमर्थन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को बरी किए जाने के सवाल पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह न्यायालय का विषय है। अदालत किसी को बरी कर सकती है या सजा दे सकती है। इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed