फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Instead of rioters, the government in the state is of Ganga people: Pankaj Chaudhary

प्रदेश में दंगावालों की जगह गंगावालों की है सरकार: पंकज चौधरी

Tue, 14 Apr 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 14 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Instead of rioters, the government in the state is of Ganga people: Pankaj Chaudhary
बछरावां क्षेत्र के कन्नावां गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्य
बछरावां। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को बछरावां पहुंचे। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर कन्नावां में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उनके निशाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव रहे। कहा कि सपा ने केवल परिवारवाद व तुष्टीकरण की राजनीति की है। कहा इसी कारण 2017 में प्रदेश की जनता ने दंगावालों को हटाकर गंगावालों को सुना।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले चूरूवा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। कस्बे के चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला कन्नावां गांव पहुंचा। वहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के नवनिर्मित स्थल का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका रायबरेली का पहला दौरा है और उन्हें उम्मीद है कि 2027 में बछरावां विधानसभा से भी कमल खिलेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा वार किया। कहा कि जो अपने पिता का नहीं हुआ, वह जनता का कैसे होगा। अब सत्ता से बाहर हैं तो उन्हें महापुरुष याद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जनता का पैसा लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कन्नावां गांव में आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार आंबेडकर को मानने वाली है, इसलिए स्थल का निर्माण कराया गया है। इसके लिए पूर्व विधायक रामलाल अकेला का कार्य सराहनीय है।
ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश का विकास किया है। सपा सरकार में परिवार के साथ केवल एक विशेष वर्ग के तुष्टीकरण की राजनीति की गई है। कहा कि सपा हमेशा चुनाव जीतने के लिए प्रलोभन देती है। उसका एजेंडा विकास नहीं बल्कि खुद का विकास है। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है गुंडे माफिया जेल में है और महिलाएं सुरक्षित हैं। प्रदेश सरकार ने हर वर्ग और समुदाय के विकास का रास्ता खोला है।

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने लोगों के पैसे का बंदरबांट किया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, सदर विधायक, अदिति सिंह, जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह, जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा, अशोक कोरी, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राकेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रामलाल अकेला, ब्लॉक प्रमुख अमन दव्वा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed