फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inspector and constable suspended in Hariom's murder case

Raebareli News: हरिओम की हत्या में दरोगा व सिपाही निलंबित

Tue, 07 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 07 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Inspector and constable suspended in Hariom's murder case
रायबरेली। फतेहपुर के रहने वाले हरिओम की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। पुलिस बैकफुट पर है। दोषी पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। घटना में लापरवाही बरतने पर सोमवार को गदागंज थाने के एक दरोगा और डॉयल-112 में तैनात सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। मामले में अब तक पांच पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। कोतवाल को भी हटाया जा चुका है। पुलिस गैर इरादतन हत्या के मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार रात डाड़ेपुर मजरे ईश्वरदासपुर गांव के ग्रामीणों ने हरिओम को चोर समझकर पीट-पीटकर मारा डाला था। घटना को लेकर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। इतनी बड़ी वारदात के छह दिन बाद सोमवार को फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर पड़ताल की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने गदागंज थाने में तैनात एसआई प्रेम सिंह और पीआरवी 1770 में तैनात सिपाही जय सिंह यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



होमगार्डों की बात नहीं मानी गई थी
घटना से पहले हरिओम को सबसे पहले गोविंदपुर माधव स्थित ढाबे के पास ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। एसआई को ग्रामीणों ने फोन कर युवक के यहां आने की सूचना दी थी। इसके बाद भी एसआई मौके पर नहीं पहुंचे थे और कहा था कि वह भोजन करने जा रहे हैं। डॉयल-112 की पीआरवी मौके पर पहुंची थी, लेकिन सिपाही युवक को लेकर थाने नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्डों ने सिपाही से कहा था कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसे थाने पर रखा जाए और फिर सुबह घर भिजवा दिया जाएगा। इस पर सिपाही ने होमगार्ड को धमकाया था और फिर मौके से चला गया था। इस मामले में ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी संजय कुमार को पहले ही हटाया जा चुका है। हल्का दरोगा कमल सिंह यादव, सिपाही प्रदीप, अभिषेक को निलंबित किया जा चुका है। एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने पहले कोतवाली ऊंचाहार और फिर गांव पहुंचकर पूरे घटनाक्रम के बारे में लोगों से जानकारी ली।



बड़े अफसर मौके पर ही नहीं पहुंचे
ऊंचाहार में बर्बरतापूर्ण तरीके से युवक की हत्या की घटना के बाद भी बड़े अफसर मौके पर नहीं पहुंचे। यह बताता है कि जिले के बड़े अधिकारी घटनाओं को लेकर कितना गंभीर हैं। स्थानीय एसडीएम और तहसीलदार तक गांव नहीं पहुंचे, जबकि कई दिन से गांव के लोग ड्रोन उड़ने की घटनाओं से दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों की भी कहीं न कहीं घटना को लेकर लापरवाही है। मामला तूल पकड़ने पर सोमवार शाम एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।


10 और आरोपी हुए चिह्नित
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिये हत्या मेंं शामिल 10 और आरोपी चिह्नित किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- संजीव कुमार सिन्हा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed