{"_id":"61bb896b8b3d0a7f0376d0b7","slug":"inspection-raibaraily-news-lko6092671166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा वार्ड में गंदगी पर भडक़ीं, अफसरों को लगाई फटकार, चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा वार्ड में गंदगी पर भडक़ीं, अफसरों को लगाई फटकार, चेतावनी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। चिल्ड्रेन वार्ड में अव्यवस्थाएं और गंदगी देख सीएमएस व डॉक्टरों को फटकारते हुए व्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व बाल संरक्षण आदि को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों से असंतोषजनक जवाब मिलने पर नाराजगी जाहिर की। चेतावनी दी कि जिन विभागों की शिकायतें मिलीं है प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करवा कर अवगत करवाएं।
बैठक से पहले राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल के पीकू वार्ड, एनआरसी केंद्र, वन स्टॉप सेंटर एवं कोविड-19 से प्रभावित बच्चे एवं एकल परिवारों के आवास व विद्यालय आदि का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने जिला अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की, कमियां मिलने पर सुधार का निर्देश दिया।
बैठक में अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी लेकर शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाने के आदेश दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, बीएसए शीवेंद्र प्रताप सिंह व डीआईओएस ओंकार राणा आदि अधिकारी मौजूद रहे।