{"_id":"a59800e2edecf3ab2a5e9233a9a55205","slug":"indira-nagar-in-feeder-fault-disilluminato-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर में फॉल्ट से इंदिरा नगर की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर में फॉल्ट से इंदिरा नगर की बत्ती गुल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
इससे परेशानी झेलनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी फॉल्ट नहीं ढूंढ सके थे। इससे इंदिरा नगर की बत्ती गुल रही।
त्रिपुला ट्रांसमिशन के इंदिरा नगर फीडर में रविवार शाम करीब पांच बजे फॉल्ट आ गई। इससे इंदिरा उपकेंद्र से जुड़े इंदिरा नगर, नेहरू नगर, आवास विकास, कचेहरी रोड, जेल गार्डेन रोड, जेल रोड, आचार्य द्विवेदी नगर, प्रकाश नगर, आंशिक निराला नगर समेत अन्य कई मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई।
इससे करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अरविंद पांडेय, विनीत मिश्र, जावेद, मैनुल, सुशील गुप्ता आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले दिन भर ट्रिपिंग ने परेशान किया।
नागरिकों का कहना है कि जो बिजली मिली, उसमें भी लो-वोल्टेज की समस्या थी। फिर शाम होते ही बत्ती चली गई। उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था पर आक्रोश जताया।