{"_id":"b66dfd378980bf0dc94fb04a6734f72d","slug":"india-is-the-only-respected-gurus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भारत में ही होता गुरुओं का सम्मान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भारत में ही होता गुरुओं का सम्मान’
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज क्षेत्र के एसजेएस स्कूल में रविवार को वार्षिक अभिभावक सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया गया।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में मेधावी बच्चों और अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि भारत जैसा कोई भी देश विश्व में नहीं है। भारत में ही गुरुओं का सम्मान होता है।
अन्य देशों में खान-पान एक जैसा होता है, लेकिन भारत में खान-पान के जरिए ही हम क्षेत्र को पहचान सकते हैं। बच्चों के भीतर सारी क्षमताएं होती हैं।
अभिभावकों को बच्चों पर विश्वास होना चाहिए और उनका हमेशा प्रोत्साहन करना चाहिए। समारोह में बच्चों ने देश भक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य, बाल श्रम पर आधारित ड्रामा और नारी सशक्तीकरण पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।
स्कूल के प्रबंध निदेशक आरबी सिंह ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावक समय-समय पर विद्यालय परिवार को अपने सुझाव देते रहें।
प्रबंधक अग्रज सिंह ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। सह प्रबंधक डॉ. अनुश्री सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर एसएन सिंह, गिरीश नारायण पांडेय, डॉ. एसके सिंह, डॉ. कफील अहमद, प्रधानाचार्य अंजू सिंह आदि मौजूद रहे।