{"_id":"2021c81f84f6d892cf40cb49529b21fc","slug":"independence-day-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान भारत माता के जयकारे लगे। कलेक्ट्रेट में डीएम प्रेम नारायण ने झंडारोहण किया और कहा कि आजादी को कायम रखने के साथ अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।
शहीद आश्रित विधवा कुमारी देवी, कमला देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद, प्रशासन सुभाषचंद्र चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार, सहायक निदेशक सूचना नीलिमा, कवि अवधेश कुमार मौजूद रहे।
वहीं जीआईसी में मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें होमगार्ड, आईटीबीपी जवान, स्काउट, गाइड, एनएसएस सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सीडीओ अनूप श्रीवास्तव ने विकास भवन में झंडारोहण किया।
विज्ञापन
गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने झंडारोहण किया। कहा कि बच्चे निर्भीकता से कार्य करें और अन्याय को सहन न करें।
इस मौके पर डॉ. नरेश चंद्रा, सुनील अग्रवाल, अरविंद सिंह, मधुरेश प्रताप, बाबुलनाथ दुबे मौजूद रहे। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कालेज, त्रिपुला में प्रबंधक शशिकांत शर्मा और सयुंक्त प्रबंधिका रश्मि शर्मा ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया।
इस मौके पर शिवेंद्र सिंह, शिवलखन प्रजापति मौजूद रहे। भारत वंश नवनिर्माण सेवा संगठन की ओर से नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया गया।
संत कंवर इंटर कॉलेज रतापुर में रामानंद शुक्ला, विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में प्रभात कुमार वर्मा, युवा शक्ति कमेटी की ओर से किला बाजार में नगर पालिका परिषद चेयरमैन इलियास, बस स्टेशन चौराहे पर भाजपा नेता भारती पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुषमा देवी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉ. अखिलेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, शिखा मौर्या, ऋचा सिंह, संदीप गुप्ता मौजूद रहे।
मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल, विशेश्वर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, न्यू पब्लिक स्कूल, भगौती प्रसाद सुपर स्टडी पब्लिक स्कूल मलिकमऊ आयमा, गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण किया गया