फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Incoming feeder cable fire, the light 6 hours Gul

इनकमिंग फीडर के केबल में लगी आग, 6 घंटे गुल रही बत्ती

Sat, 25 Feb 2017 11:16 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 25 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Incoming feeder cable fire, the light 6 hours Gul
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
शहर के तेलिया कोट विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर के केबल में आग लगने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे तक 30 हजार उपभोक्ताओं के घर बिजली नहीं पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शाम को आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न आने से नागरिकों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


तेलिया कोट विद्युत उपकेंद्र में सुबह आपूर्ति चल रही थी। अचानक इनकमिंग फीडर का केबल जलने लगा। कुछ देर बाद उपकेंद्र से जुड़े करीब दो दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर का वक्त होने के कारण ज्यादातर लोग पानी भी नहीं भर पाए।
विज्ञापन


इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़े। इस उपकेंद्र से राजघाट, रायपुर, टाउन प्रथम, टाउन द्वितीय, टाउन तृतीय फीडर निकले हैं। इन फीडरों से करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। कहारों का अड्डा, जहानाबाद चौकी, रेलवे स्टेशन रोड, गुरुनानक नगर, बस स्टेशन, सब्जी मंडी, जहजादा कोठी, रेलवे स्टेशन समेत दो दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक, अखिलेश त्रिपाठी, शरद मेहरोत्रा, मनीष ने बताया कि छह घंटे से ज्यादा समय तक बिजली न रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि इनकमिंग फीडर का केबल जलने से समस्या हुई है। केबल बदलवा कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed