फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inability to pay debt imposed on workers by hanging

उधारी न चुका पाने पर श्रमिक ने लगाई फांसी

Tue, 08 Sep 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र में उधारी न चुका पाने से आहत एक श्रमिक ने सोमवार रात फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह गांव के बाहर जंगल में एक नीम के पेड़ के सहारे गमछे से बने फंदे से उसका शव लटकता मिला।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्नाव जिले के रिखौलिया गांव निवासी बच्चूलाल की शादी यहां चिंताखेड़ा निवासी सोमवती से हुई थी।
विज्ञापन


सोमवती के कोई भाई या बहन नहीं था। इस पर करीब 15 साल से बच्चूलाल अपनी ससुराल में परिवार के साथ रहता था। खेती के लिए जमीन नहीं थी। मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर शाम वह घर से निकला और गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी सोमवती के मुताबिक श्रमिक ने अपने गांव में कुछ लोगों से उधार रुपये ले रखे थे।


आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उधारी नहीं चुका पाया। इसे लेकर वह काफी परेशान रहता था। इससे पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष राम बाबू पटेल ने बताया कि श्रमिक के फांसी लगाने की वजह परिवारीजन आर्थिक तंगी बता रहे हैं। उधारी न चुका पाने से आहत होकर बच्चूलाल ने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed