{"_id":"67f037d84f2d68f3850aa66a","slug":"in-the-name-of-exorcism-the-tantrik-sexually-exploited-the-woman-raebareli-news-c-101-1-slko1031-130381-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: झाड़फूंक के नाम पर तांत्रिक ने महिला का किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: झाड़फूंक के नाम पर तांत्रिक ने महिला का किया शारीरिक शोषण
Sat, 05 Apr 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। झाड़फूंक के नाम पर तांत्रिक ने एक महिला का न सिर्फ शारीरिक शोषण किया, बल्कि किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के आठ दिन बाद महिला ने शुक्रवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर प्रकरण में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
ऊंचाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। इलाज कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। गदागंज क्षेत्र निवासी एक तांत्रिक ने झाड़फूंक करके उन्हें ठीक करने की बात कही थी। पिछले शनिवार को उनकी ननद के घर पर तांत्रिक को बुलाया था। आरोप लगाया कि इसी दौरान तांत्रिक ने ननद के घर में एक कमरे में उन्हें बुलाया, अन्य लोगों को कमरे से बाहर कर दिया।
आरोप लगाया कि कमरा बंद करके तांत्रिक ने उनका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद तांत्रिक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी परिजनों को दी। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों को बुलाया गया। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।