{"_id":"0f93b4ac0d8bd38978cd4712dd0ce2e8","slug":"in-the-field-of-water-to-put-out-sticks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी लगाने को लेकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी लगाने को लेकर चले लाठी-डंडे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रंजिश में तीन लोगों ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेथू निवासी लल्लू और हरिश्चंद्र के खेत आसपास हैं। सोमवार शाम खेत में पहले पानी लगाने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। हो-हल्ला सुन किसानों के परिवारीजन भी आ गए।
दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें एक पक्ष से लल्लू, नीता, चंद्रानी और दूसरी ओर से हरिश्चंद्र, सोनू, गंगा, धुन्नी, सुनीता लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि नहर से पानी लगाने को लेकर मारपीट हुई है।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। उधर, अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे शिवा महरे निगोहा गांव की कमलेश कुमारी का आरोप है कि पड़ोस के नन्हें ने अपने बेटे कन्हई और पत्नी फुले के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा, जिससे उसे चोटें आई। एसओ एपी तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।