{"_id":"61ccab6be8f08f76072bff7d","slug":"in-the-fair-jalebi-s-stall-got-first-place-second-place-for-chowmein-and-third-place-for-chaat-raibaraily-news-lko611131320","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में जलेबी के स्टाल को पहला स्थान चाऊमीन को दूसरा और चाट को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में जलेबी के स्टाल को पहला स्थान चाऊमीन को दूसरा और चाट को तीसरा स्थान
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। पूरे प्रान सिंह मजरे ऐहार गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को एक बाल मेले का आयोजन हुआ। जहां बच्चों ने अलग-अलग प्रकार के स्टाल लगाए। मेले में जलेबी का स्टाल पहले स्थान पर रहा। कार्यक्रम में बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विद्यालय परिसर में आयोजित हस्त कौशल विकास प्रदर्शनी व बाल मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में जलेबी के स्टाल को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर चाऊमीन व तीसरे स्थान पर चाट का स्टाल रहा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सामाजिक व व्यावहारिक प्रतिभा का विकास होता है। डॉ. महादेव सिंह ने कहा हम जब भी इस प्रांगण में आते हैं तो अपना बचपन याद आ जाता है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने शिक्षा क्षेत्र में उनके स्तर से होने वाली हर संभव मदद का भरोसा दिया। बाल मेले में बच्चों ने फल भंडार, पुस्तक भंडार, खेल-खिलौने, मूंगफली, चाऊमीन, चाट, पानीपुरी, सौंदर्य प्रसाधन, जनरल स्टोर व जलेबी-ब्रेड पकौड़ा आदि के स्टाल लगाए। इस आयोजन में बच्चों के साथ साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
अतिथियों ने पौधरोपण भी किया। पं.झिलमिल महाराज के स्वस्तिवाचन किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक कीर्ति मनोहर शुक्ल ने किया। आयोजन में शिखा, शालिनी, दिलीप, लक्ष्मी, संध्या, नितिन, गौरव, वीरेंद्र, पूजा सहित अन्य बच्चों की भूमिका सराहनीय रही। मेले में बना सेल्फी पॉइंट सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।