फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In the 10th ayushi and 12th ipranjal topper

10वीं में आयुषी व 12वीं में प्रांजल टॉपर

Sat, 07 May 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 07 May 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
In the 10th ayushi and 12th ipranjal topper
रायबरेली में रजिल्‍अ आने पर जश्न मनाते टॉपर - फोटो : अमर उजाला
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा-2016 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित होते ही बच्चे खुशी से झूम उठे। 10वीं में सेंट पीटर्स स्कूल की आयुषी गुप्ता ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया।
विज्ञापन


वहीं 12वीं में रॉयन इंटर नेशनल स्कूल के प्रांजल त्रिपाठी ने 95 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। जिले में सीआईएससीई की 10वीं व 12वीं में इस बार 700 बच्चे शामिल हुए। इसमें 680 बच्चे पास हुए।
विज्ञापन


आईसीएसई 10वीं में सेंट पीटर्स का इस बार दबदबा रहा। इसमें आयुषी गुप्ता ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। प्रखर प्रतीक 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहे। अतीब अहमद अलाम व शांभवी 93.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहे। रीतेश तिर्की को 93 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य प्रताप सिंह व श्रृष्टि सिंह को 92.6 प्रतिशत अंक मिले। शिवांगी सिंह को 92.4, हर्ष शर्मा को 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। आईएससी में सेंट पीटर्स की मानसी अवस्थी को 94.2 प्रतिशत, सात्विक तिवारी को 93.5 प्रतिशत, सिप्रा सिंह को 93 प्रतिशत, भास्कर यादव को 91.75 प्रतिशत अंक मिले। फादर लुइस ने बच्चों को बधाई देते हुए बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।

रॉयन स्कूल 12वीं में प्रांजल त्रिपाठी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में टॉप किया। इसी स्कूल के योगेश कुमार को 94.50 व विक्रांत सिंह को 94.25 प्रतिशत अंक मिले। इसके अलावा सेनेरीटा सिंह, रवींद्र यादव को 93.50 प्रतिशत, शीवेंद्र त्रिवेदी को 92.50 प्रतिशत अंक मिले।

10वीं में विशाल कुमार को 92.8 प्रतिशत, सैयद जैनुल को 91.6 प्रतिशत, आद्या गुप्ता व जीशू यादव को 91.2 प्रतिशत अंक मिले। वैशभराज सिंह को 91 प्रतिशत अंक मिले। न्यू विजन स्कूल में 10वीं में दिव्यांश श्रीवास्तव 94.4 प्रतिशत, आदित्य शुक्ला 94 प्रतिशत व फराज अनवर ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।


12वीं में अमन श्रीवास्तव ने 87 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में टॉप किया। आसिफ अंसारी 81 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में दूसरे स्थान पर रहे। सेंट जेम्स स्कूल में 12वीं मेें अवनीश सिंह ने 87.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनल गुप्ता को 86.8 व पूजा वर्मा को 82 प्रतिशत अंक मिले। 10वीं में अभिनव बाजपेयी 88.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में टॉप किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed