फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In-charge of PCF purchasing center caught red handed taking bribe from farmer

पीसीएफ क्रय केंद्र के प्रभारी को किसान से घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

Thu, 30 Dec 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
In-charge of PCF purchasing center caught red handed taking bribe from farmer
ऊंचाहार/जगतपुर (रायबरेली)। एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में पीसीएफ क्रय केंद्र के प्रभारी सुनील कुमार मौर्या को एक किसान से पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन

क्रय केंद्र में एंटी करप्शन टीम की छापामारी से हड़कंप मच गया। पकड़ा गया आरोपी खुद को पावरफुल बताकर किसानों को धमकाता भी था। जगतपुर कोतवाली में केंद्र प्रभारी सुनील कुमार मौर्या के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार के पूरे गुरुदयाल गांव निवासी मोहनलाल ऊंचाहार में पीसीएफ के क्रय केंद्र पर जब भी अपना धान तौलाने जाता था तो उससे पांच हजार रुपये घूस मांगी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी सुनील कुमार मौर्या बिना घूस दिए धान की तौलाई नहीं कर रहा था। इससे किसान मोहनलाल परेशान था। इस पर मोहनलाल ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन की टीम से की थी।
टीम ने मोहनलाल से पूरे प्रकरण की जानकारी ली और बताया कि वह गुरुवार को पैसा लेकर केंद्र पर पहुंचे और केंद्र प्रभारी को घूस दे। इसी दौरान उसे पकड़ लिया जाएगा।
गुरुवार को किसान केंद्र पर पहुंचा और घूस के पांच हजार रुपये केंद्र प्रभारी को सौंपने लगा, इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने उसे नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पीसीएफ के इस क्रय केंद्र पर अब तक साढ़े आठ हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि हर किसान से केंद्र प्रभारी धन वसूली कर रहा था।

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नुरुल हुदा खान ने बताया कि केंद्र प्रभारी सुनील कुमार के खिलाफ जगतपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
एंटी करप्शन की टीम केंद्र प्रभारी को अपने साथ ले गई। जगतपुर कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि के केंद्र प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मंत्री के साथ आरोपी की फोटो वायरल
ऊंचाहार। किसान से पांच हजार रुपये घूस लेने के आरोप में पकड़े गए केंद्र प्रभारी सुनील कुमार मौर्या की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दिख रहा है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed