फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In Amethi, the development that could not be done in 70 years, got it done in three months - Smriti Irani

अमेठी में 70 साल में जो विकास नहीं हो पाया, उसे तीन माह में कराया-स्मृति ईरानी

Thu, 29 Aug 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
In Amethi, the development that could not be done in 70 years, got it done in three months - Smriti Irani
रायबरेली में बुधवार को छतोह मोड़ के मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री शहरी आवास योजन? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंचीं सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी में 70 साल में जो विकास नहीं हो पाया, उसे तीन माह में कराया।
विज्ञापन

गरीबी से जूझते हुए क्षेत्र ने कभी भी स्नेह की कमी नहीं रखी। फिर भी जिस सांसद को यहां की जनता ने सबसे ज्यादा स्नेह दिया, लेकिन उन्होंने वह स्नेह कभी लौटाया नहीं।
विज्ञापन

छतोह और सलोन वर्षों से विकास से वंचित रहा पर अब ऐसा नहीं होगा। मैं लोगों के विकास और बेहतरी के लिए काम करूंगी। सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह मोड़ के पास मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में अपने 10 मिनट के भाषण में केंद्रीय मंत्री विरोधियों पर खूब बरसीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने उन्हें दीदी कहा है। प्रभु की कृपा से मैं दीदी बनकर यहां के लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। छतोह ब्लॉक के भवन निर्माण को लेकर सिर्फ वादे किए जाते थे।
अब ब्लॉक के भवन का निर्माण हो सकेगा। सलोन विधानसभा क्षेत्र के करहिया बाजार स्थित कान्हा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने कहा कि सांसद बनने के तीन माह में ही हमने अमेठी में तेजी से विकास कार्य कराए हैं।

इतना विकास कार्य तो 70 साल में यहां नहीं हुआ। बस विकास के नाम पर जनता को ठगने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि आज मोदी और योगी सरकार के प्रयास से अमेठी विकास के पथ पर है। आगे भी यहां का विकास कार्य तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed