फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Illegally operated three kiln seals

अवैध रूप से संचालित तीन भट्ठे किए सीज

Sat, 15 Apr 2017 11:26 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 15 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Illegally operated three kiln seals
सील किया। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अवैध रूप से संचालित भट्ठा की हकीकत को उजागर कर ‘अमर उजाला’ ने शनिवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो जिले के अफसरों की नींद टूट गई। शनिवार को सरेनी ब्लॉक क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी करके अवैध रूप से संचालित तीन भट्ठों को सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


लालगंज के तहसीलदार ने अवैध रूप से भट्ठा संचालन करने वाले संचालकों को चेतावनी दी है। यदि दोबारा भट्ठा संचालित होता पाया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिले में 96 भट्ठा अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इन संचालकों ने कोई परमीशन नहीं ली है।
विज्ञापन


इस हकीकत को ‘अमर उजाला’ ने 15 अप्रैल को ‘पर्यावरण को पलीता लगा रहे 96 ईंट भट्ठे’ श्ीार्षक से खबर प्रकाशित कर किया था। खबर छपने के बाद लालगंज तहसीलदार जगन्नाथ, नायब तहसीलदार रामकिशोर ने क्षेत्र में शनिवार को जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ओम ब्रिक फील्ड चहोतर, सिंहब्रिक फील्ड चंद्रमणि खेड़ा, दुर्गा ब्रिक फील्ड दुर्जनपुर में जांच के दौरान भट्ठा संचालक कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इस पर तहसीलदार ने तीनों भट्ठों को सीज कर दिए।

 

तहसीलदार ने बताया कि भट्ठा संचालकों के पास रॉयल्टी, स्वच्छता प्रमाण पत्र, प्रदूषण विभाग का कोई कागजात नहीं था। इस वजह से भट्ठों को सीज कर दिया गया है। साथ ही संचालकों को चेतावनी दी कि यदि दुबारा भट्ठों का संचालन हुआ तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। वहीं डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि जिले में नियम विरुद्ध संचालित किए जा रहे भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कौन-कौन से ईंट भट्ठा बिना नियम के चल रहे हैं, इसे चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed