{"_id":"5f1333bd8ebc3e9ff52cb588","slug":"illegal-arms-factory-caught-in-city-one-arrested-raibaraily-news-lko5313717194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को महानंदपुर मोहल्ले के एक घर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से फतेहपुर जिले के एक शातिर को गिरफ्तार किया है। मौके से मुख्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ने एक देशी रिवाल्वर, 10 खोखा, छह कारतूस, 12 बोर का तमंचा बनाने के 50 नाल, 10 सुहागा सहित अन्य सामान बरामद किया है। शातिर को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के किरण हाल में खुलासा करते हुए सीओ सिटी आरपी शाही ने बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महानंदपुर के मकान संख्या 2045/14 में अवैध रूप से शस्त्र बनाने का कारोबार हो रहा है। कोतवाल ने टीम के साथ छापा मारा तो मुख्य आरोपी हिमांशु सिंह मौके से भाग निकला। हिमांशु शहर कांग्रेस कमेटी का महामंत्री है। उधर, शहर अध्यक्ष सइदुल हसन ने उसे अवांछनीय कार्यों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया है।
पुलिस टीम ने फतेहपुर जिले के हथगांव निवासी राजू बाजपेयी को देशी रिवाल्वर, 10 खोखा और छह कारतूस के साथ पकड़ लिया। घर में अवैध शस्त्र बनाने का काफी सामान बरामद किया गया है। 12 बोर का तमंचा बनाने वाले 50 नाल के साथ ही अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस टीम ने एक बाइक भी बरामद की है।