{"_id":"e44429508adb512177803bdee83e891a","slug":"iii-and-class-iv-employees-ignore-simmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की उपेक्षा से उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की उपेक्षा से उबाल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बाइक रैली निकाल कर कर्मचारी इसका विरोध करेंगे। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को हड़ताल पर रहकर आवाज बुलंद करेंगे।
परिषद के पदाधिकारियों ने रविवार को तहसील सदर स्थित लेखपाल संघ भवन में बैठक कर आंदोलन पर चर्चा की। परिषद के मंडलीय सचिव आशीष मिश्र ने तैयारियों की समीक्षा की।
अध्यक्ष प्रमोद अवस्थी, संरक्षक बीएन यादव, बीएस सक्सेना ने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे वह किसी भी श्रेणी के हो।
सातवें वेतनमान में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उनका हक हर हाल में दिलाया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि मांगों को लेकर 21 दिसंबर को बाइक रैली निकाली जाएगी।
फिर 22 और 23 दिसंबर को काम-काज ठप करके विरोध जताया जाएगा। इसके बाद भी यदि मांगे पूरी न हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने कर्मचारियों से रैली और हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिलामंत्री रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में कृष्ण मुरारी मिश्र, राज कुमार, शैलेंद्र सिंह, विनय श्रीवास्तव, एसपी शुक्ला मौजूद रहे।