{"_id":"581a32cb4f1c1bac3143757a","slug":"ignoring-traffic-rules-on-the-invoice-of-32-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमोें की अनदेखी पर 32 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमोें की अनदेखी पर 32 वाहनों का चालान
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
यातायात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह के तहत नियमों की अनदेखी करके सड़कों पर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान अधिकारियों की ओर से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
ट्रैफिक इंचार्ज अरविंद पांडेय की अगुवाई में सिविल लाइंस, डिग्री कॉलेज चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया और चार पहिया समेत 32 वाहनों का चालान किया गया।
किसी के पास लाइसेंस नहीं था तो किसी के पास गाड़ी के कागजात नहीं थे। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि 32 वाहनों का चालान कर 10 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक भी किया गया कि वह यातायात नियमों का पालन करके सड़क हादसे से बच सकते हैं। धीमी गति से बाइक चलाएं। हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।