फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   IG survives accident; three head constables injured

Raebareli News: हादसे में आईजी बचे, तीन मुख्य आरक्षी जख्मी

Tue, 25 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
IG survives accident; three head constables injured
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुलूपुर चौकी के पास मुख्यमंत्री की ड्यूटी से लौट रहे पुलिस महानिरीक्षक
हरचंदपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद सोमवार देर शाम हाईवे से होकर लखनऊ जा रहे पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) किरण एस के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में आईजी बच गए, जबकि स्कॉर्ट पर सवार तीन मुख्य आरक्षी जख्मी हो गए। हादसा आगे चल रहे कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। हादसे में आईजी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे। कार को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। दूसरे वाहन से आईजी को लखनऊ भेजा गया। शाम करीब छह बजे लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस ड्यूटी समाप्त होने के बाद काफिले के साथ लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गुल्लूपुर गांव के पास आईजी के काफिले के आगे चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे आईजी व उनके पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी आलोक सिंह, सीओ सदर आशीष निगम के अलावा हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्ट में सवार तीन मुख्य आरक्षी सर्वेश कुमार (40), शाहिद खान (36), विनोद कुमार (32) को चोट आई। हरचंदपुर सीएचसी में तैनात डॉ. भास्कर दीक्षित ने बताया कि मामूली चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को लखनऊ भेज दिया गया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि कार चालक के ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं। मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed