{"_id":"5d150c978ebc3e3cdd79beda","slug":"if-there-is-a-decrease-in-the-quality-of-the-uniform-please-make-a-complaint-raibaraily-news-lko4676249109","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म की गुणवत्ता में कमी हो तो तुरंत करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म की गुणवत्ता में कमी हो तो तुरंत करें शिकायत
विज्ञापन
रायबरेली। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को वितरित होने वाली यूनिफार्म में गुणवत्ता को लेकर कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी अभिभावक को गुणवत्ता में कमी नजर आती है तो वह तुरंत कंट्रोल रूम में फोन करके शिकायत दर्ज करा सकता है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर यूनिफार्म की गुणवत्ता परखेगी। परीक्षण करने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। कोई भी कमी पाए जाने पर विद्यालय प्रबंध समिति जिम्मेदार होगी।
यह निर्देश जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गुरुवार को बचत भवन में आयोजित ड्रेस वितरण एवं एमडीएम टास्क फोर्स की बैठक में दिए। डीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निशुल्क यूनिफार्म का वितरण न होने पर कोई भी सम्मानित नागरिक या अभिभावक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के फोन नंबर 0535-2701085 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
सभी जनप्रतिनिधि, नागरिक, अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य समस्त परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, अनुदानित मदरसों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म का वितरण कराने में सकारात्मक सहयोग दें। हर हाल में 1 से 15 जुलाई तक यूनिफार्म का वितरण जनप्रतिनिधियों के हाथों से कराने का प्रयास करें। हर बच्चे को दो सेट यूनिफार्म दी जानी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना को सुचारु रूप से चलाने और नियमित गुणवत्तापूर्ण भोजन बनवाने की बात कही। साथ ही मां समूहों के गठन व उनके फोटो सहित फ्लैक्स बोर्ड लगवाने, किचन गार्डेन बनवाने पर जोर दिया। इसके अलावा छात्र आधार नामांकन, विद्यालयों का औचक निरीक्षण, समायोजन, पाठ्य पुस्तक वितरण, जूता-मोजा व बैग वितरण की समीक्षा भी की गई।
डीएम ने कहा कि ऐसी कार्ययोजना बनाएं, जिससे बच्चे रोज स्कूल पहुंचे और उनकी उपस्थिति शत-प्रतिशत रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने परिषद की विभिन्न एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम वित्त डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीमा पांडेय, जेपी सिंह, वीरेंद्र कुमार कनौजिया, विनय कुमार तिवारी समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।