फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   If the government of SP-BSP-Congress is formed, then there will be rule of goons in the state: Smriti

सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में होगा गुंडों का राज : स्मृति

Thu, 24 Feb 2022 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
If the government of SP-BSP-Congress is formed, then there will be rule of goons in the state: Smriti
नुक्कड़ सभा को संबोधित करतीं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : RAIBARAILY
डीह-परशदेपुर (रायबरेली)। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सपा-बसपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। सांसद ने कहा कि इन दलों की सरकार आएगी तो पुलिस का नहीं, बल्कि गुंडों का राज होगा।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में जो राशन गरीबों को मिल रहा है, वह सपा-बसपा कांग्रेस देना बंद कर देगी। मुसीबत आने पर चाहे फिर राहुल गांधी हो या फिर प्रियंका गांधी आपको छोड़कर भाग जाएंगे। राहुल गांधी अमेठी की जनता का अपमान करने का काम करते हैं। कहा कि सपा पार्टी को क्षेत्र में प्रत्याशी नहीं मिला।
विज्ञापन

बाहरी व्यक्ति को मजबूरन उम्मीदवार बनाकर भेजा है। वह गुरुवार को सलोन विधानसभा के छतोह ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ा गांव और नगर पंचायत परशदेपुर के रामसागर मोहल्ले में भाजपा प्रत्याशी अशोक कोरी के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में पांच सालों में 15 अरब रुपये का कार्य किया। यह काम 50 साल में भी कांग्रेस पार्टी ने नहीं कर पाई। किसानों के खाते में पैसा आ रहा है। गरीब को घर दिया।
उन्होंने कहा कि सात वर्षों से क्षेत्र की गलियों में घूमी हूं। कोरोना महामारी काल में सपा-बसपा, कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता दिखा नहीं। सिर्फ आपकी सांसद व दिवंगत विधायक स्व. दल बहादुर कोरी ने मुसीबत में लोगों की मदद की और कोरोना महामारी में उन्होंने प्राण त्याग दिए।
अब आप सबकी बारी है कि उनके बेटे को जिताकर भेजें। सपा-बसपा, कांग्रेस में सिर्फ गुंडों का बोलबाला रहता है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने मुफ्त राशन दिए। मुफ्त में टीके लगवाए। मुफ्त में गैस दिया।
सूची कस्बे में आयोजित नुक्कड़ सभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कोरोना काल में सपा, बसपा, कांग्रेस का नेता आप लोगों का हालचाल लेने नहीं आया।

भाजपा सरकार ने दवा से लेकर ऑक्सीजन तक की व्यवस्था कराई। कहा कि आप लोग मुझे दीदी कहते हैं तो अमेठी संसदीय क्षेत्र मेरा मायका हुआ और आप लोग भाजपा को वोट देकर अपनी बहन का सम्मान जरूर बचा लेना नहीं तो ससुराल वाले ताना मारेंगे।
भाजपा ने बिजली, पानी, ऑक्सीजन प्लांट, राशन कार्डधारकों को अनाज दिया। सरकार बनने पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को स्कूटी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed