फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ice-laden pick-fired, 10 people injured

आइसक्रीम लदी पिकअप पलटी, 10 लोग घायल

Fri, 15 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Fri, 15 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर गुरुवार सुबह सारस होटल के पास आइसक्रीम लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इससे उस पर सवार करीब 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इसमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से आइसक्रीम की पेटियां सड़क पर गिर गई। इससे कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा। आइसक्रीम लदी एक पिकअप गुरुवार सुबह रतापुर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


सारस होटल के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद पलट गई। हादसे में पिकअप सवार रामकरन (30), बबलू (35) निवासी कोकई का पुरवा, भवानी (60) निवासी कंचनावां, कृष्णकांत (28) निवासी गोसाई का पुरवा थाना डीह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं छह लोगों को मामूली चोटें आई, जो हादसे के बाद घरों को चले गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आइसक्रीम की पेटियां जमीन पर गिर पड़ी। इससे कुछ देर तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

बाद में आइसक्रीम की पेटियां बाहर कराई गई, जिससे आवागमन सामान्य हो सका। ट्रैफिक इंचार्ज अरविंद पांडेय ने बताया कि बेकाबू होेने से पिकअप पलटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed