{"_id":"6a9dc4ea609fb9f6680f3af7","slug":"i-stopped-going-to-the-canal-bank-out-of-fear-of-jackals-raebareli-news-c-101-1-rai1002-166824-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सियार के भय से नहर के किनारे जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सियार के भय से नहर के किनारे जाना छोड़ा
Mon, 07 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़। नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड नंबर आठ ढेकवा के किनारे नहर के पास सियार की आमद बनी हुई है। इस कारण ग्रामीणों ने नहर किनारे जाना छोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को सियार के हमले में तीन लोग घायल हो चुके हैं। अभी तक सियार को पकड़ा नहीं जा सका है।
वार्ड के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर कुछ लोग बकरी चराने गए थे। इसी दौरान सियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में शहनाज पत्नी शौकत अली (40), नाजिम (58) और सानिया बानो (60) समेत करीब छह लोग घायल हो गए। घायल तीनों को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लेकर पहुंचे।
ढेकवा वार्ड के रहने वाले सुदामा त्रिवेदी,मान तिवारी,ध्यानू पाण्डेय, कमलेश मिश्रा, रामशरण चौरसिया, शौकत अली का कहना है कि वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। लोगों में सियार को लेकर भय बना हुआ है और वे नहर की ओर जाने से बच रहे हैं। मामले में वन दरोगा रोशन पाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। वार्ड में टीम भेजकर सियार को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।