फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hurt by molestation the girl committed suicide by hanging

छेड़छाड़ से आहत युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 17 Sep 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hurt by molestation the girl committed suicide by hanging
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसका शव कमरे के अंदर धोती के सहारे छत के कुंडे से लटकता मिला। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मामले में छेड़छाड़ के आरोपी युवक की बहन ने यूपी 112 पुलिस को मामले की सूचना दी और मृतका के पिता पर ही बेटी की हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया। सीओ लालगंज व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (13) के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने परिवारीजनों के साथ खेत में काम करने गया था। घर पर बेटी अकेली थी। खेत से लौटने पर बिटिया फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को ही छेड़छाड़ के मामले में गांव के ही अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
उधर, शुक्रवार को बालिका का शव फंदे से लटका मिलने पर आरोपी अनिल की बहन ने पुलिस को सूचना देकर मृतका के पिता पर ही बेटी की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया।

सूचना मिलते ही सीओ लालगंज डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी व प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed