{"_id":"580a63c84f1c1b726b7061fe","slug":"hundreds-of-vehicles-blocked-the-highway-for-an-hour-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे हाईवे रहा ठप सैकड़ाें वाहन अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे हाईवे रहा ठप सैकड़ाें वाहन अटके
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर शुक्रवार को एक घंटे वाहनों की रफ्तार थमी रही। सई नदी पुल पर बोलेरो के पंचर होने के कारण ऐसा हुआ। सूचना पर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एक किमी तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
जाम में फंसे मुसाफिर परेशान नजर आए पुलिस ने बोलेरो को हटाकर आवागमन को बहाल कराया। इलाहाबाद की तरफ से बोलेरो जिला मुख्यालय की आ रही थी। सई नदी पुल पर बोलेरो का टायर पंचर हो गया।
इससे बोलेरो बीच सड़क पर आ गई। देखते ही देखते दोनों तरफ एक किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना के बावजूद सदर कोतवाली और भदोखर थाने की पुलिस देर से मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह बोलेरो को हटाया, तब कहीं जाकर एक घंटे बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
जाम में फंसे दिनेश यादव, अरविंद त्रिवेदी, संतोष अग्रहरि का कहना था कि जाम में लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा। वह काम से बस पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। अब देर से गतंव्य स्थान पहुंचेंगे। सदर कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि बोलेरो के पंचर होने की वजह से जाम लगा था।