फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hospital

वेंटीलेटर लगवा दिए पर चलाने के बारे में सोचा ही नहीं, ऑपरेटर की कमी से बढ़ी परेशानी

Wed, 19 May 2021 08:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
hospital
रायबरेली। दो साल से धूल खा रहे 10 वेंटिलेटर जिला अस्पताल में इंस्टाल तो करवा दिए गए, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने वेंटिलेटर को चलवाने के बारे में सोचा तक नहीं।
विज्ञापन

यहां आईसीयू को शुरू कराने के लिए ऑपरेटरों के साथ ही अन्य मेडिकल संसाधनों की किल्लत है। ऐसी स्थिति में मरीजों को भर्ती करने का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं है। वेंटिलेटर चलाने के लिए ऑपरेटर न होने से ये मरीजों के किसी काम के नहीं हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 10 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू के लिए जुलाई 2018 में ही भवन बनकर तैयार हो गया था। वेंटिलेटर भी यहां आ गए थे। अमर उजाला ने 21 अप्रैल के अंक में ‘यहां धूल खा है 10 वेंटिलेटर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर स्वास्थ्य इंतजाम की पोल खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने आननफानन में वेंटिलेटर इंस्टाल करवा दिए। खास बात यह है कि वेंटिलेटर लगा दिए गए हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए अस्पताल के पास एक भी ऑपरेटर नहीं हैं।
करीब पांच वेंटिलेटरों को मरीजों को भर्ती करने लायक बनाने के लिए मेडिकल सामग्री की भी कमी है। अस्पताल प्रशासन अब तक वेंटिलेटरों का पूरा सामान भी नहीं मंगवा पाया है। एक वेंटिलेटर लीकेज भी है। मरीजों को भर्ती करके लिए डिस्पोजल मेडिकल सामग्री भी नहीं है। ऐसे में ये वेंटिलेटर मरीजों के किसी काम नहीं आएंगे।

जल्द ही भर्ती होंगे ऑपरेटर: सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में लगाए गए वेंटिलेटर को चलाने के लिए ऑपरेटरों की भर्ती करनी होगी। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया गया है। जल्द ही ऑपरेटरों की भर्ती करवाकर पीडियाट्रिक आईसीयू को संचालित करवाया जाएगा। अन्य कमियों को भी दूर कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed