{"_id":"6a6668f5dbffbbbe700d4e1d","slug":"honouring-ex-servicemen-on-kargil-vijay-diwas-raebareli-news-c-101-1-slko1032-163679-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान
Mon, 27 Jul 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर शहीद चौक में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद भारत माता की जय के नारे लगात
रायबरेली। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन की इकाई की ओर से रविवार को सम्मान समारोह हुआ। शहीद स्मारक परिसर में आयाेजित कार्यक्रम में पहले लोगों ने योगाभ्यास किया। इसमें बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। इसके बाद 1999 के कारगिल युद्ध के अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से परिसर गूंज उठा।
पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह को भी सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता नरेंद्र सिंह फौजी ने कारगिल विजय दिवस को भारतीय सेना के अदम्य साहस का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों ने पाकिस्तान की घुसपैठ विफल की। उनका बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भूमि विकास बैंक डलमऊ के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने नई पीढ़ी को कारगिल के वीरों से प्रेरणा लेने को कहा। देशहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। संयोजक प्रदीप पांडेय ने पौध देकर पर्यावरण को हराभरा बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष भगवत प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर गार्गी मिश्रा, दिलीप सिंह चौहान, अवधेश सिंह मौजूद रहे।