फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Holi special train will run for Jammu Tawi today

आज जम्मू तवी के लिए दौड़ेगी होली स्पेशल ट्रेन

Sat, 19 Mar 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Holi special train will run for Jammu Tawi today
रायबरेली। होली पर छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आए लोगों को वापस लौटने में कोई समस्या नहीं आएगी। रेलवे ने पहले से ही कई स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चला रखी हैं। इसके अलावा अब एक दिन के लिए वाराणसी से जम्मू तवी तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला भी लिया है। यह ट्रेन रायबरेली से होते हुए फर्राटा भरेगी, जिससे इस जिले के यात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

होली पर अपने घर आने और फिर लौटने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर कई होली स्पेशल ट्रेनों को चला रखा है। इनमें एक ट्रेन जयनगर से आनंद विहार के बीच हफ्ते में दो दिन 11 मार्च से फर्राटा भर रही है, जो 23 मार्च तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

अब रेलवे ने एक और नई ट्रेन चलाने की योजना बनाई है, जो सिर्फ एक ट्रिप यानी वाराणसी से जम्मूतवी के बीच फर्राटा भरेगी। ट्रेन नंबर-04211 वाराणसी-जम्मूतवी होली स्पेशल 20 मार्च को वाराणसी से शाम 6.05 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन रात 9.10 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन रास्ते में भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन के रायबरेली स्टेशन पर पहुंचने का समय रविवार रात 10.15 बजे निर्धारित है।

पांच मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन प्रस्थान करेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि इस होली स्पेशल ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के तीन, स्लीपर श्रेणी के 12, सामान्य श्रेणी के चार और एसएलआर एक कोच सहित 20 कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed