फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   holi

तीन दिन के शोक के बाद राजा डलदेव की नगरी में उड़ा अबीर-गुलाल

Fri, 02 Apr 2021 08:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
holi
डलमऊ में होली के तीसरे दिन रंग खेलते युवा। - फोटो : RAIBARAILY
डलमऊ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के 28 गांवों में होली के तीसरे दिन त्योहार मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। घरों में पकवान बने। दोपहर बाद तक लोगों ने रंग खेला। युवाओं की टोली ने भ्रमण कर लोगों को रंगों से सराबोर किया। लोगों ने फाग भी गाए।
विज्ञापन

डलमऊ कस्बे के अलावा 28 गांवों के लोग होली के दिन त्योहार नहीं मनाते। क्योंकि होली के दिन सैकड़ों साल पहले डलमऊ के राजा डलदेव की हत्या हुई थी। इस वजह से यहां के लोग तीन दिन तक शोक मनाते हैं। यह परंपरा आज भी कायम है।
विज्ञापन

होली त्योहार के तीसरे दिन 28 गांवों में जमकर रंग गुलाल उड़ा। शुक्रवार सुबह से ही बच्चे ही नहीं बड़े, बुजुर्ग भी रंग से सराबोर दिखे। युवाओं ने एक दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाया। डलमऊ कस्बे में जगह-जगह युवा डीजे के धुन पर थिरकते नजर आएं। कहीं-कहीं पर कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने एक दूसरे को रंग और अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व का आनंद उठाया। देर शाम होते ही लोग पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले मिले और होली की बधाई दी। जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

मुराई बाग कस्बे के सहकारी संघ परिसर में विनय शुक्ला, राजेश कुमार, राकेश जयसवाल की ओर से होली मिलन कार्यक्रम किया गया। होली के मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। शांतिपूर्वक त्योहार मना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed