फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   holi

रंग पर्व पर बाजार रहे गुलजार, लोगों ने खूब की खरीदारी

Sat, 27 Mar 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
holi
पिचकारी खरीदते बच्चे। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। रंग बरसे भीगे चुनर वाली...होली खेले रघुवीरा... जैसे गीतों की धूम हर तरफ सुनाई देने लगी है। रंगोत्सव की चहल-पहल बाजारों में भी दिखने लगी है।
विज्ञापन

हर कोई होली के उल्लास व उमंग में डूबा नजर आ रहा है। फिजा में होली का रंग व तराने घुल से गए हैं। शनिवार को बाजार में पर्व के लिए खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी। कपड़े, क्राकरी के अलावा नमकीन की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल दिखी। अब रविवार को होलिका दहन के बाद सोमवार को हर कोई रंग में डूबा दिखेगा।
विज्ञापन

फिजा में होली का रंग पूरी तरह से चढ़ चुका है। घरों में गुझिया आदि बननी शुरू हो गईं हैं। उधर, शहर के सब्जीमंडी, कैपरगंज, सुपर मार्केट, सराफा बाजार, रेलवे स्टेशन रोड सहित अन्य बाजारों में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े, पिचकारी और रंगों के साथ खाने-पीने की वस्तुएं भी खूब खरीदी गई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी चिप्स, पापड़ और नमकीन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। तमाम दुकानों पर तो चिप्स और पापड़ खत्म ही हो गए। हालांकि डिमांड अधिक होने के कारण चिप्स और पापड़ों के रेट भी बढ़ गए। इसके बाद भी लोगों ने खूब खरीदारी की।

रेडीमेड गुझियों की डिमांड, दुकान खाली
हर बार की तरह इस बार भी दुकानों पर रेडीमेड गुझियों की खूब डिमांड रही। हालांकि शहर की कई दुकानों पर दिन में ही गुझिया खत्म हो गईं। ऐसे में लोगों को गुझियों के लिए परेशान भी होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed