फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   holi

2851 स्थानों आज जलाएंगे होली, कल उड़ेगा गुलाल

Sat, 27 Mar 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
holi
रामकृपाल चौराहे पर लगी होलिका। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। होली पर्व को लेकर जिलेभर में उल्लास है। रविवार को जिले के 2,851 स्थानों में पर शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाएगा। होलिका दहन को लेकर संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की खास नजर है।
विज्ञापन

शनिवार को कई जगहों पर होलिका के लिए लकड़ी, सजावट व रंगों आदि की व्यवस्था की गई। होलिका दहन के बाद सोमवार को जिलेभर में अबीर-गुलाल उड़ेगा। हालांकि बच्चों की टोलियां अभी से पिचकारी व रंगों के साथ पर्व मनाने में जुट गई है।
विज्ञापन

होली पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। साथ ही कोरोना सुरक्षा को ध्यान में रखकर पर्व मनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशियों के पर्व होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में सभी 2,851 स्थलों पर होने वाले होलिका दहन को लेकर पुलिस महकमे ने सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं।
संवेदनशील स्थलों पर भी शांतिपूर्वक होलिका दहन की व्यवस्था की गई है। पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए हर थाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। सूचना मिलते ही टीमों को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर कोरोना सुरक्षा को ध्यान में रखकर लोगों से पर्व मनाने की अपील की गई है। शनिवार को स्कूलों में बच्चों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया।
अस्पताल में 10 बेड का वार्ड सुरक्षित
होली पर जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड सुरक्षित कराया गया है। यहां दिनभर चिकित्सक व अन्य मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर रहने के आदेश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों को भर्ती करने के लिए इमरजेंसी सेवा तो अनवरत जारी रहेगी, लेकिन होली को लेकर अलग से वार्ड बनाया गया है। यहां 10 मरीजों को भर्ती कराया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर और बेडों की व्यवस्था हो जाएगी। कोई भी घटना होने पर एंबुलेंस 108 या 102 को सूचना दी जा सकती है।
रंग खेलते समय बरतें सावधानी
कभी-कभी रंगों में केमिकल होने के कारण उसका बुरा असर लोगों के शरीर पर पड़ता है। आर्यावर्त हॉस्प्टिल के नेत्र सर्जन डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग कतई न करें। रंग खेलते समय आंखों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें, क्योंकि आंखों पर खराब रंगों का बुरा प्रभाव पड़ता है। शरीर पर लगा रंग तो छूट जाता है, लेकिन यदि आंखों में केमिकलयुक्त रंग पड़ गया तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
कोरोना से बचें, खुशी माहौल में मनाएं त्योहार
डीएम, एसपी और सीएमओ ने जिले भर के लोगों से कोरोना से बचकर होली पर्व मनाने की अपील की है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि हर कोई होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए। लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। आचार संहिता की गाइडलाइन जारी हो चुकी है। इसका भी सभी को पालन करना होगा।
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रंगों का पर्व खुशी पूर्वक मनाएं, लेकिन कोरोना के खतरे को ध्यान में रखें। कोरोना महामारी के दौर में स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी रखें। खास बात यह कि किसी भी अप्रिय घटना को न होने दें।

सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि होली को लेकर सभी सीएचसी में इमरजेंसी की व्यवस्था की गई है। लोग त्योहार में कोरोना से बचने का प्रयास करें। थोड़ी सी चूक नुकसान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed