फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hockey

खेलो इंडिया हॉकी सेंटर शुरू, 30 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Sat, 02 Jul 2022 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hockey
रायबरेली। जिले के 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 15 बालक व 15 बालिकाओं को हॉकी में भविष्य संवारने का मौका मिलेगा। उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में तैयार करने के लिए अगले चार तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जून के प्रथम सप्ताह में हुए ट्रायल के बाद इन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खेलो इंडिया हॉकी सेंटर में उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय के समन्वय से इस जिले में खेलो इंडिया हॉकी सेंटर स्थापित किया गया है। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 2-3 जून को कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग से 33 और बालिका वर्ग से 21 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। ट्रायल के एक पखवारे बाद 15 बालकों एवं 15 बालिकाओं की चयन सूची जारी हुई। इसके बाद उनका प्रशिक्षण शुरू करा दिया गया।
खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के सचिव एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन हो चुका है। प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग में कुमकुम, पलक सोनकर, रिया, रिती सोनकर, सुनैना सोनकर, प्रगति रस्तोगी, कोमल यादव, वंशिका, रिया पाल, संजना सोनकर, खुशी कमल, जैनी सोनकर, संध्य, नेहा मो. शेख, अर्चना निर्मल, बालक वर्ग में समर विक्रम, अंश सोनकर, किशन, मो. हमजा अख्तर अंसारी, अमन, धीरज, राजा धानुक, आयुष सिंह, मो. अबुजर अंसारी, शुभम पटेल, शाद खान, उमर अख्तर अंसारी, अवि सोनकर, आर्यन, शिवम मिश्र चयनित हुए हैं। बाकी खिलाड़ियों को आरक्षित सूची में रखा गया है।
स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए पांच खिलाड़ी चयनित
रायबरेली। स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए जिले के पांच खिलाड़ी चयनित हुए हैं, जिनमें तीन हॉकी खिलाड़ी और दो तैराकी खिलाड़ी शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तैराकी में दिव्यांश सिंह और निष्ठा मिश्रा का चयन केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के लिए हुआ है।

हॉकी में अनीश का रामपुर हॉस्टल, राखी पासवान और पल्लवी का केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के लिए चयन हुआ है। हॉकी कोच संतोष कुमार ने बताया कि पहली बार कोई बालिका हॉस्टल के लिए चयनित हुई है। पहले जिला स्तरीय, फिर मंडल और राज्य स्तरीय ट्रायल हुआ, जिसमें चयनित खिलाड़ियों का 15 दिवसीय विशेष कैंप लगा। इसके बाद हॉस्टल के लिए खिलाड़ी चयनित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed